Bhadra And Budhaditya Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 1 अक्टूबर को अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे बुधादित्य और भद्र महापुरुष राजयोग बनने जा रहा है। ऐसे में इस योग का प्रभाव सभी राशियोंं पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

भद्र और बुधादित्य राजयोग का बनना सिंह राशि के लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन मिलने के योग हैं। वहीं समाज में आपकी मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आपको किसी नई योजना में सफलता मिलेगी और शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में किए गए निवेश से आपको लाभ होगा। वहीं वाणी में इस समय प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों को भद्र और बुधादित्य राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह दोनों योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी। वहीं  अगर आप व्‍यापारी हैं तो आपको नए मौके मिलेंगे। साथ ही  कारोबारियों को आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें नई नौकरी के मौके मिलेंगे। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

भद्र और बुधादित्य राजयोग का बनना मिथुन राशि वालों को किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। क्योंकि यह दोनों योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। साथ ही जो लोग प्रापर्टी, रियल स्टेट, जमीन- जायदाद से जुड़ा कारोबार करते हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल