Budh Vakri 2026 Date: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2026 में कई वक्री और मार्गी होंगे। जिसमें ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का भी नाम शामिल है। आपको बता दें बुध ग्रह साल 2026 में 3 बार वक्री होंगे। मतलब वह पूरे वर्ष यह लगभग 69 दिनों तक वक्री स्थिति में रहेंगे। वहीं ज्योतिष में बुध ग्रह को स्मरण शक्ति, शिक्षा, लेखन, वाणी, व्यापारिक क्षमता, गणितीय कौशल, अर्थव्यवस्था, गणित, व्यापार और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध ग्रह के 3 बार वक्री होंने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। निवेश से लाभ होगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौ सी हैं…

20 दिसंबर से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, 12 महीने बाद शुक्र करेंगे गुरु के घर में प्रवेश, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में अप्रत्याशित लाभ होगा और निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वहीं घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। इसके आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी और आप अपने लक्ष्य तेज़ी से पूरा करेंगे। वहीं इस दौरान आप धन की सेविंग करेंगे। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध ग्रह का उल्टी चाल वृष राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। वहीं पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वहीं करियर में अचानक उछाल आएगा और नए अवसर आपको आगे बढ़ने का मार्ग देंगे। साथ ही संपत्ति से संबंधित लाभ संभव है। वहीं जो व्यापारी वर्ग हैं, उनकी कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों को बुध ग्रह की उल्टी चाल लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अब सफलता मिलने लगेगी। साथ ही कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपके शत्रु कमजोर पड़ेंगे। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपकी आय़ के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं।

Cancer Yearly Horoscope 2026: कर्क राशि वालों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा, जानें करियर, कारोबार, सेहत और वैवाहिक जीवन का हाल

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल