Mercury Vakri In Tula: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं, जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें 10 नवंबर को बुध ग्रह तुला राशि में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। ऐसे में वह अपना तेज फल प्रदान करेंगे। वहीं बुध ग्रह की उल्टी चाल का प्रभाव सभी राशियों के जातकोंं देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

18 महीने बाद भूमिपुत्र मंगल करेंगे अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह की वक्री चाल लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय निवेश या व्यवसाय के पुराने प्रयासों से अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही कामकाजी जीवन में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं नए अवसर सामने आएंगे। साथ ही परिवार और सामाजिक दायरे में आपकी पहचान और सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं जो बेरोजगार लोग हैं उनको नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह की उल्टी चाल शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर वक्री होंंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लाभ हो सकता है। वहीं मित्रों और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। साथ ही परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं जो प्रतियोगी छात्र हैं उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का वक्री आप लोगों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर वक्री होंगे। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे। साथ ही कोई बड़ा कार्य या प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग, शिक्षा, बैकिंग और वाणी के क्षेत्र से जुड़ा कार्य करते हैं, उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा। वहीं जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए यह उत्तम समय है। साथ ही पैसों की आवक बढ़ेगी और धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल