Budh Planet Vakri: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर मार्गी और वक्री होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि किसी भी ग्रह का वक्री होना उसकी चाल में तेजी से है। मतलब जब भी कोई ग्रह वक्री होता है, तो वह तेज फल देना शुरू कर देता है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह 24 अगस्त को वक्री होने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों को सावधान रहना चाहिए। क्योंकि धन और सेहत हानि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना कष्टदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। साथ ही संतान से जुड़ा कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में असफलता हाथ लग सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध ग्रह का वक्री होना वृष राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको माता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही इस समय आपको फिजूल खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाणी पर संयम बरतना चाहिए, वरना आपका किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वहीं इस अवधि में नया काम करने से बचना चाहिए। साथ ही उधार धन देने से भी बचें।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपका भाई- बहन के साथ मनमुटाव हो सकता है। साथ ही इस समय आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। वहीं इस समय आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। वहीं आपको कार्यस्थल पर लापरवाही से बचना चाहिए, अन्यथा आपके बॉस के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। वहीं आपको इस अवधि में वाहन सावधानी से चलाना चाहिए, क्योंकि दुर्घटना के योग बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल