Budh Vakri 2023: बुद्धि के दाता और ग्रहों के राजकुमार एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय बुध धनु राशि में विराजमान है। वहीं, 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर धनु राशि में मार्गी हो जाएंगे। बुध के उल्टी चाल से चलने से कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं, तो कुछ राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इस राशियों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं धनु राशि में बुध का वक्री होना किन राशियों के लिए नुकसानदेह…

धनु राशि में बुध को  पिता, गुरु, सरकारी नौकरी, आत्मविश्वास, लंबी दूरी की यात्रा से संबंधित माना जाता है।ऐसे में इसका वक्री होने से शिक्षक, राजनेता, धर्म गुरु आदि के जीवन पर अधिक प्रभाव पड़ेगा। लोगों का विरोध झेलना पड़ सकता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में बुध नौवें भाव में वक्री हो रहे हैं और वह इस राशि के तीसरे और छठे भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर अपनी वाणी का इस्तेमाल करना चाहिए, अन्यथा कोई आपके शब्दों का उल्टा मतलब निकाल सकता है। भाई-बहन के साथ थोड़ी सी बहस हो सकती है। रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहें, क्योंकि कोई पुराना रोग एक बार फिर से उभर सकता है। किसी कारणवश लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।  आपको इस अवधि में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Vrishabh Zodiac)

इस राशि में बुध आठवें भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के लिए भी बुध का उल्टी चाल चलना लाभकारी सिद्ध नहीं होगा। जीवन में कई तरह से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सजग रहें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी परेशानियां आ सकती है। ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। अपनी वाणी पर पूरा ध्यान दें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। अत्यधिक खर्चों से परेशान हो सकते हैं। कर्ज तक लेने की नौबत आ सकती है। पिता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। लव लाइफ में भी थोड़ी सी परेशानियां आएगी।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

बुध का उल्टी चाल चलना इस राशि के जातकों के लिए भी अच्छा साबित नहीं होगा। इस राशि में बुध छठे भाव में वक्री हो रहे हैं। इस भाव को रोग, शत्रु, कॉम्पिटिशन का भाव माना जाता है। ऐसे में जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। आत्मविश्वास और साहस की कमी होगी, जिससे बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। छोटी सी गलतफहमी के कारण भाई-बहन से रिश्ता खराब हो सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहने की कोशिश करें, अन्यथा बेवजह धन खर्च से परेशान हो सकते हैं। यात्रा करते समय थोड़ी सी सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग कार्यस्थ में थोड़ा सतर्क रहें।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।