Budh Vakri In Scorpio: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए सकारात्मक तो किसी के लिए नकारात्मक रहता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 28 दिसंबर को वक्री अवस्था में वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में बुध ग्रह के वक्री होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वृश्चिक होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही रुका हुआ पैसा मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए भी यह समय बेहतरीन रहने वाला है। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से नवम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही धन की सेविंग आप कर पाएंगे। वहीं देश- विदेश की यात्राओं के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में वक्री होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध आपकी राशि से इनकम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए साल 2024 की शुरुआत में आपकी आय में इजाफा होगा। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं करियर के लिहाज से देखा जाए तो आपको इस दौरान अच्छी संतुष्टि प्राप्त होगी। इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें कोई खास डील इस दौरान मिल सकती है। साथ ही अगर आपका व्यापार इंपोर्ट और एक्पोर्ट से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको किसी निवेश में लाभ हो सकता है। साथ ही शेयर, सट्टा और लॉटरी में लाभ के योग हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

साल 2024 की शुरुआत आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही आपकी आजीविका के संसाधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं  इस दौरान आपको नई नौकरी भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको उच्च स्तर का लाभ प्राप्त होगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के कार्य करने की शैली में निखार आएगा। जिससे आपको जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो इस समय आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। कोई नई डील फाइनल हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल