Budh Vakri In Dhanu: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या वक्री होता है, तो उसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 31 दिसंबर को धनु राशि में वक्री (Mercury Vakri In Dhanu) होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशि के जातक ऐसे हैं, जिनको बुध ग्रह का वक्री (Budh Vakri In 2022) होना करियर और व्यापार के लिहाज से लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि: आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आर्थिक मामलों में आपकी प्लानिंग कुछ हद तक सफल रहेगी। साथ ही इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही इस समय आपको माता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है।
मीन राशि: बुध ग्रह का वक्री होना मीन राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा, कमाई में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि: आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे आय और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। साथ ही पुराने निवेश से आपको लाभ हो सकता है।
वहीं इस समय नई व्यवसायिक डील से आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं आप भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग कर सकते हैं और निवेश भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व और प्रभाव बढ़ेगा। जिससे आपको मन प्रसन्न रहेगा।
