Venus Transit In Dhanu: वैदिक ज्योतिष के अनुसार धन और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह 24 घंटे बाद धनु राशि में प्रवेश Shukra Planet Transit In Dhanu) करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह को ज्योतिष में भोग- विलास, वैभव और भौतिक सुख के कारक माने जाते हैं। इसलिए शुक्र ग्रह के गोचर Venus Gochar In December 2022) से इन सेक्टर पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। लेकिन शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर भी देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी भी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव ज्योतिष में माना गया है। इसलिए शुक्र ग्रह आपको इनको अपने कार्यक्षेत्र में भाग्य आगे बढ़ने का मौका देगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अपने प्रयास में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आप कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं। जो आपको अनुकूल साबित हो सकती है।
धनु राशि: आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस महीने धनु राशि के लोग भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग कर सकते हैं और निवेश भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व और प्रभाव बढ़ सकता है। साथ ही इस समय आपकी सेहत मे सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही इस समय आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी।
मीन राशि: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में शुक्र ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी में पहले से हैं उनका अधिकारी वर्ग से तालमेल बढ़ेगा। वहीं अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको कोई पद मिल सकता है। साथ ही इस समय नई व्यवसायिक डील हो सकती है।