Budh Planet Vakri 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय पर उल्टी और सीधी चाल से भ्रमण करते हैं, जिसका प्रभाव देश- दुनिया और मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि व्यापार के दाता और ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 21 अप्रैल को वक्री होने जा रहे हैं। मतलब वह उल्टी चाल से भ्रमण करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनसे जुड़े जातकों को धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
बुध ग्रह का वक्री होना तुला राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय वैवाहिक जीवन में आपके और मिठास आ सकती है। साथ ही अगर आप पार्टनरशिप का व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको किसी योजना में सफलता मिल सकती है। वहीं बुध ग्रह आपके भाग्य और खर्च के भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही कुछ यात्रा भी आप कर सकते हैं। लेकिन कुछ खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह की उल्टी चाल लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंंचम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे संतान, प्रेम विवाह और उन्नति का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। वहीं प्रेम- संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं बुध ग्रह के प्रभाव से आय के नए नए मार्ग बनेंगे और अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आप जमीन या वाहन भी खरीद सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
बुध ग्रह का वक्री होना मकर राशि के लोगों को सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं वित्तीय स्थितियों को बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे और आमदनी भी समय पर प्राप्त होगी।
साथ ही बुध ग्रह छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कार्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इच्छाओंं की पूर्ति हो सकती है। कार्यों में सिद्धि के भी योग हैं।