Budh Planet Uday: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के जातक हैं। साथ ही बुध ग्रह व्यापार, बुद्धि, तर्क शक्ति, अर्थव्यवस्था और गणित के कारक हैं। इसलिए बुध ग्रह की चाल जब भी बदलती है तो खासकर इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह कुछ दिन पहले अस्त हुए थे और वह अब 13 सितंबर को अस्त होने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को व्यापार और करियर में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप लोगों का आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति के मामले में लाभ होगा। मेहनत करने पर आपको लाभ होगा और आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। वहीं इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
बुध ग्रह का उदित होना मिथुन राशि के लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय भाई- बहनों का साथ आपको मिलेगा। वहीं विदेश में नौकरी पाने का प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह लाभ का मौका साबित हो सकता है। साथ ही बुध ग्रह लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदय होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको कोई आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापार में आप कुछ नए आइडिया पर काम कर सकते हैं। साथ ही इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई मजबूत निर्णय लेंगे जो कि सफल साबित होंगे। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।