Budh Planet Uday: ज्योतिष शास्त्र में बुध देव सबसे छोटे ग्रह हैं। साथ ही इनको ग्रहों के राजकुमार कहा गया है और इनका मिथुन, कन्या राशि पर आधिपत्य है। साथ ही यह व्यापार और बुद्धि के दाता भी इनको कहा हैं। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो उसका सीधा प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें बुध ग्रह 13 सितंबर को सिंह राशि में उदय हो गए हैं। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर इस समय बुध देव की विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपके लिए पूर्व दिशा में उदय हो रहे हैं। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में चतुर्थ भाव में विराजमान हैं। इसलिए आपकी उन्नति हो सकती है। वहीं बुध यहां सूर्य के साथ विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुख प्राप्त होंगे। साथ ही इस समय आप प्रापर्टी और वाहन का सुख प्राप्त होगा। वहीं धन- धान्य की प्राप्ति होगी। साथ ही माता का आपको सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
बुध ग्रह का उदित होना कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य और बुध से बनने वाला बुधादित्य राजयोग आपके धन के घर पर बन रहा है और बुध उदित भी हुए हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख- शांति रहेगी। साथ ही इस समय आपको नौकरी में बढ़त मिल सकती है, लेकिन अधिक मेहनत करनी होगी। वित्तीय दृष्टि से यह अवधि आपके लिए आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का संकेत देता है। वहीं आपको फंंसा हुआ धन मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
बुध ग्रह उदित होना सिंह राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि सूर्य देव को पूर्व दिशा में बल मिल रहा है। साथ ही आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में बुधादित्य राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपको व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही प्रभावी लोग आपसे जुड़ेंगे। साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहने की संभावना है। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं कार्यस्थल पर नई योजनाएं बनाने का समय अच्छा है। इसलिए आपको मेहनत नहीं छोड़नी चाहिए।