Budh Rise In Cancer: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अस्त और फिर उदय होता है। जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि जुलाई की शुरुआत में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह कर्क राशि में उदय होने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को बुध ग्रह का उदय होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दूसऱे भाव में उदित होंगे। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही  इस दौरान आपकी पैसों से संबंधित सभी समस्याएं आज दूर हो जाएंगी। व्यापारियों के लिए यह अवधि काफी अच्छी रहेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना कन्या राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आप आय के नए स्त्रोत से धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं इस दौरान आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं इतना ही नहीं इस दौरान आपकी सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों को बुध ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। साथ ही इस समय आपकी महत्‍वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आपके आपसी संबंधों में सुधार आएगी और समाज में आपका रसूख बढ़ेगा। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। वहीं तो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल