Budh Uday In Mesh: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर उदय और अस्त होते हैं। जिनका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध 14 मई को उदय होने जा रहे हैं, जिससे वह अपना पूर्ण प्रभाव डालेंगे और बुध ग्रह के उदय होने से 3 राशि के जातकों को धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध का उदय होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में उदय होने जा रहे हैं। इसलिए बुध के उदय होते ही आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही जो काम आपके नहीं बन रहे थे वो बनने लगेंगे। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। पुराने निवेश से भी लाभ के योग हैं। वहीं इस समय आप यात्राएं कर सकते हैं और वह शुभ साबित हो सकती हैं। वहीं घर पर कोई धार्मिक या मांगलिंक कार्यक्रम भी हो सकता है। समाज में आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी।

मेष राशि (Aries Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना मेष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी ही राशि में उदित होने जा रहे हैं। जिससे आपकी सेहत में सुधार आएगा। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। शादीशुदा जातकों को अपने ससुराल से सहयोग और सहायता प्राप्त होगी। व्यापारियों के लिए यह अवधि बहुत ही अनुकूल रहने वाली है। वहीं इस समय आपके संपर्क नए- नए लोगों से हो सकते हैं। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह उदित होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपके कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। आजीविका के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। इतना ही नहीं आपका अटका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है।

साथ ही इस दौरान आपको लंबी और छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लेकिन आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए इस समय आपको थोड़ा सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। इसलिए शनि देव की पूजा- अर्चना करते रहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल