Budh Planet Uday 2025: ज्योतिष पंचांग मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अस्त और उदय होते रहते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए सकारात्मक रहता है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि बुद्धि के दाता बुध ग्रह 3 अक्टूबर को अपनी स्वराशि कन्या में उदित होने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों को आक्समिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

100 साल बाद बनने जा रहे मालव्य और रूचक महापुरुष राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

मीन राशि (Pisces Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदय होना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भौतिक सुख और प्रापर्टी के स्थान में उदित होंगे।  इसलिए इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप जो भी नया प्रॉजेक्‍ट शुरू करने वाले हैं उसमें आपको निश्चित ही सफलता मिलने वाली है। वहीं आप इस समय कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं।  वहीं नौकरी करने वाले लोगों के प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही पूंजी निवेश में भी लाभ मिल सकता है। वहीं अवसरों का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना वृष राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। वहीं वाणी में प्रभाव आएगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे। वहीं आपको एक से अधिक स्रोत से धन की प्राप्ति होगी। निजी जीवन का बात करें तो, वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। वहीं  परिवार के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिल सकता है। साथ ही इस समय उन लोगों को लाभ हो सकता है, जिनका काम- कारोबार मार्केटिंग, वाणी, बैकिंग, मीडिया और वाणी से जुड़ा हुआ हो।

बागेश्वर धाम: धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया श्राद्ध पक्ष में इन कार्यों को करने से लगता है घोर पाप, पितृ होते हैं नाराज, धनहानि और सेहत रहती है खराब

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदय होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर उदित होंगे। इससिए इस समय आपका भाग्य चमक सकता है। साथ ही रुके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। वहीं व्यापार करने वालों को बेहतर लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं आप कोई धार्मिक याा मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाह रहे हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। 

30 साल बाद दिवाली पर शनि बनाएंगे पावरफुल नवपंचम राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल