Mercury Transit In Dhanu Zodiac: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रह के राजकुमार बुध ग्रह दिसंबर 2022 (Mercury Transit In December) में दो बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि: आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं तो आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं जो छात्र उच्‍च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे थे, उन्‍हें भी इस महीने सफलता मिल सकती है। बुध के शुभ प्रभाव से इस महीने धार्मिक कार्यों की तरफ भी आपका झुकाव बढ़ेगा। वहीं इस समय आप एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं तो आपको लाभकारी साबित हो सकता है।

वृष राशि: बुध ग्रह का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय कारोबार का विस्तार भी हो सकता है। वहीं अगर आप व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं समय अनुकूल है। वहीं जो लोग मीडिया, फिल्म लाइन, फैशन डिजाइनिंग और लग्जरी आयटम का से संबंंधित हैं, तो आपको यह समय बेहतर साबित हो सकता है। वहीं इस समय आपको मेहनत के सकारात्‍मक परिणाम आपको प्राप्‍त होंगे। साथ ही कार्यस्थल पर आपको जूनियर और सीनियर का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि: आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको शेयर, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको किस्मत का भी साथ मिल सकता है। साथ ही आपके पररिवार में आपके संबंध मतबूत होंगे और आप इस महीने परिवार के साथ कहीं छुट्टी बिताने भी जा सकते हैं। कोई संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना भी पूर्ण हो सकती है।