Budh Shani Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2026 में कई ग्रह दुर्लभ संयोग बनाने जा रहे हैं। जिसमें शनि और बुध देव का नाम शामिल है। आपको बा दें कि शनि और बुध की युति मीन राशि में बनने जा रही है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को जहां बुद्धि, तर्क, वाणी, व्यापार, संचार का कारक माना जाता है। वहीं, शनि कर्म के आधार पर लोगों को फल प्रदान करते हैं। ऐसे में बुध और शनि देव की युति से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों की आय़ में वृद्धि होगी। वहीं शनि देव की कृपा से प्रापर्टी और नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और बुध की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान कोई नया प्रोजेक्ट या व्यवसाय में लाभ मिलेगा. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से आप महत्वपूर्ण फैसले सही समय पर ले पाएंगे। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही जीनसाथी की सलाह से लाभ होगा। पार्टनरशिप के का में लाभ हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि और बुध का संयोग मकर राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से 12वें भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं व्यापार में जोखिम भरे काम से लाभ होगा। वहीं व्यापार और कार्यक्षेत्र में लिए गए फैसले भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। ऑफिस में आपके कार्य की सराहना होगी और किसी वरिष्ठ अधिकारी से प्रशंसा मिलने के शुभ संकेत दिख रहे हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और शनि का दुर्लभ संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमा सकते हैं। वहीं व्यापार में प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही कारोबार में आपका मुनाफा डबल हो सकता है। वहीं कर्ज से राहत मिलेगी। कहीं से फंसा या अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। साथ ही निवेश से लाभ होगा। वहीं आपके शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है।
