Pratiyuti Drishti 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसा ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति और प्रतियुति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 17 सितंबर 2025 को देर रात 11 बजकर 15 मिनट से बुध और शनि एक-दूसरे के सामने 180 डिग्री पर आ जाएंगे यानी एक-दूसरे को प्रतियुति दृष्टि से देखेंगे। जिससे प्रतियुति दृष्टि योग बनेगा। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
पितृ पक्ष में नई चीज, प्रापर्टी- वाहन की खरीददारी क्यों है वर्जित? प्रेमानंद महाराज ने बताई वजह
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और बुध की प्रतियुति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं आप अपने करियर और पारिवारिक जीवन से इस दौरान काफी संतुष्ट नजर आएंगे। बात करें आपकी लव लाइफ की तो आपके प्रेम संबंध मधुर होंगे और आपके अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताना पसंद करेंगे। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा. नौकरीपेशा जातकों के ऊपर काम का बोझ नहीं रहेगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि और बुध की प्रतियुति मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं सामाजिक दायरे में भी वृद्धि होगी। जिससे आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं जिससे उन्हें अच्छा धनलाभ होगा।
Indira Ekadashi 2025: 16 या 17 सितंबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और उपाय
साथ ही आप अपने करियर और पारिवारिक जीवन से इस दौरान काफी संतुष्ट नजर आएंगे। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए मित्र ग्रह शनि और बुध की प्रतियुति सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में प्रगति होने की संभावनाएं हैं। साथ ही आपके वैवाहिक संबंध अच्छे होंगे। आपका व्यावसायिक जीवन सफल रहेगा। वहीं आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है।