Budh Uday In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर उदय और अस्त होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखन को मिलता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 11 जुलाई को उदय होने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। मतलब इन राशियों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और करियर में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में उदय होने जा रहे हैं। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं आप इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही व्यापारियों के लिए भी यह गोचर लाभदायक सिद्ध होगा। आपको व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। वहीं जीवनसाथी से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध ग्रह का उदय होना तुला राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। वहीं कारोबारियों के लिए भी यह गोचर लाभप्रद सिद्ध होगा। आपको व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। उनको जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं  इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत बनेगी। साथ ही आपके लिए धन प्राप्ति के नए अवसर खुलेंगे।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में भी यह समय काफी अनुकूल रहने वाला है। वहीं जो लोग आध्यात्म, ज्योतिष, विचारक या कर्मकांड से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही आपके लिए धन प्राप्ति के नए अवसर खुलेंगे। आकस्मिक धन की भी प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल