Budh Gochar November 2023: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को व्यापार, बुद्धि, तर्कशक्ति, अर्थव्यवस्था, वाणी और संप्रेषण का कारक माना जाता है। इसलिए बुध ग्रह की चाल में जब भी बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह आमतौर पर 1 महीने बाद गोचर करते हैं। लेकिन नवंबर में बुध ग्रह दो बार गोचर करने जा रहे हैं, जिसमें 6 नवंबर को बुध ग्रह वृश्चिक राशि तो वहीं 27 नवंबर को बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस अवधि में किस्मत चमक सकती है। धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का 2 बार गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। साथ ही आपकी रुचि धर्म कर्म के कार्यों में अधिक रहने वाली है। आप जो भी धन संबंधित कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलती जाएगी। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं अगर आप रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं यह समय प्रतियोगी छात्रों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। मतलब वो इस अवधि में किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
बुध ग्रह का 2 बार राशि परिवर्तन आप लोगों को अनूकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही अप्रत्याशित धन लाभ संभव है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। वहीं अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस गोचर से पैतृक संपत्ति में भी वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और बेहतर करियर के अवसर मिल सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह 2 बार राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन भी हो सकते हैं। किसी योजना में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आप सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। लाभ के संकेत हैं।