Budh Planet Gochar In Makar: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव पृथ्वी और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह मकर राशि (Mercury Planet Transit In December) में प्रवेश करने जा रहे है। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के जातक हैं…

धनु राशि: आप लोगों के लिए बुध का गोचर (Mercury Planet Transit in Makar) लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में बुध ग्रह दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जो धन आपका अटका हुआ था उसकी प्राप्ति हो सकती है। वहीं राजनीति औऱ सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों का सितारा बुलंद रहेगा। आर्थिक मामले में भी आपको इस महीने लाभ मिलेगा। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकती है।

कर्क राशि: बुध का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सातवें स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे वैवाहिक जीवन और साझेदारी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन अच्छा चलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। इस महीने कर्क राशि के लोग भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग कर सकते हैं और निवेश भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व और प्रभाव बढ़ेगा।

वृष राशि: बुध ग्रह का गोचर वृष राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में होने जा रहा है। जिसे किस्मत और विदेश का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा, कमाई में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलती दिख रही है। साथ ही इस समय आप एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।