December Gochar 2022: इस माह से कई राशियों के लोगों की किस्मत पलट सकती है। कई राशियों के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। इस माह के होने वाले ग्रहों के गोचर से कई राशियों के लोगों को धन आदि लाभ हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस माह में तीन बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। सबसे पहले 3 दिसंबर को बुध देव और फिर शुक्र और उसके बाद सूर्य देव धनु राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं कि इन तीन ग्रहों के एक ही राशि में गोचर से किन-किन राशियों को धन आदि लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Grah Gochar December 2022)
इस राशि के जातकों के लिए यह माह बेहद ही लकी साबित हो सकता है। जातकों को बुध, सूर्य और शुक्र देव का साथ मिल सकता है। जातकों को अपार समृद्धि और सफलता मिल सकती है। कारोबार में अच्छा धन लाभ हो सकता है। आय बढ़ाने के स्त्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक स्थित मजबूत हो सकती है और कारोबार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। किसी कानूनी मामलों में फंसे जातकों को इस अवधि में सफलता मिल सकती है। परिवार से सदस्यों का साथ मिल सकता है और निजी जीवन भी इस दौरान सुखमय हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Gochar December 2022)
इन तीनों ग्रहों के गोचर से इस राशि के जातकों का अच्छा समय आ सकता है। इस दौरान लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। कार्यों को पूरा करने में आ रही समस्या दूर हो सकती है। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं और परिवार से साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
मकर राशि (December Grah Gochar 2022)
इस राशि के जातक, जो नौकरी पेशा हैं। उन्हें कई लाभ हो सकता है। प्रमोशन और वेतन भी बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में समय आपके पक्ष में हो सकता है। अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। इस दौरान मेहनत का परिणाम आपको मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और करियर में भी तरक्की मिल सकती है।