Budh Transit: दिसंबर से कई राशियों के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साल के आखिरी माह में कई ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करेंगे, जिससे कई राशियों के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 3 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 34 मिनट पर बुध देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध देव बुद्धि, ज्ञान, तार्किक क्षमता और वाणी के कारक माने जाते हैं। जिस जातक की कुंडली में बुध देव मजबूत स्थिति में होते हैं, उन्हें धन आदि कई लाभ होने की मान्यता है। वहीं जिस जातक की कुंडली में बुध देव कमजोर स्थिति में होते हैं, उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि बुध देव के इस राशि परिवर्तन से किन-किन राशियों के लोगों को उनका साथ मिल सकता है और उनके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
सिंह राशि (Budh Transit December 2022)
इस राशि के जातकों की कुंडली में गोचर के समय बुध देव पांचवें भाव में रहेंगे। धनु राशि में बुध देव का गोचर इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। उच्चा शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। जातकों की आपसी समझ में वृद्धि होगी और संबंध मजबूत हो सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होने की संभावना है। निवेश से भी लाभ मिल सकता है। कई जातकों को इस अवधि में संतान प्राप्ति का भी समाचार मिल सकता है।
कन्या राशि (Budh Gochar December 2022)
बुध देव कन्या राशि के जातकों की कुंडली के चौथे भाव में गोचर करेंगे। जातकों को बुध देव का साथ मिल सकता है और घर में खुशियां आ सकती हैं। आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं। आप इस अविध में जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापार के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है। आप कुछ लाभकारी सौदे भी कर सकते हैं।
बुध देव के गोचर से इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
वृश्चिक राशि (Grah Gochar December 2022)
इस राशि के जातकों की कुंडली के दूसरे भाव में बुध देव का गोचर होगा। जातकों को अचनाक धन लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों के लिए कार्यस्थल पर समय अच्छा हो सकता है। प्रमोशन और सैलरी बढ़ने का लाभ मिल सकता है। खुद का व्यापार कर रहे जातकों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आप कोई गुप्त निवेश भी कर सकते है, जो भविष्य में आपको लाभ पहुंचा सकता है।