Budh Uday In Scorpio: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अस्त और उदय होते रहते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि व्यापार के दाता बुध ग्रह नवंबर में उदित होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि जब भी कोई ग्रह उदित होता है, तो वह अपना पूरा प्रभाव छोड़ता है। ऐसे में बुध ग्रह के उदित होने का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में आकस्मिक धनलाभ और करियर- कारोबार में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आफको साहस और पकाक्रम हो सकती है। वहीं आपके भाग्य में वृद्धि होने से आपको धन दौलत की कमी कभी नहीं होगी। नौकरी से जुड़े कुछ नए प्रस्ताव आपको प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा है, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से दशम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
बुध ग्रह का उदित होना कुंभ राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं नया कार्य शुरू करने से लिए समय शुभ है। वहीं जो लोग कारोबारी हैं, उनको व्यापार में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी और जो लोग नया बिजनस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह एक शानदार मौका है। वहीं इस अवधि में आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। साथ ही आपकी राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं, जिनकी बुध देव के साथ मित्रता है। इसलिए बुध ग्रह का उदित होना आपको लाभप्रद सिद्ध होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में उदय होंगे। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। वहीं दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि के शुभ योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी मधुर होंगे। साथ ही जो लोग पार्टनरशिप का काम करते हैं, उनके लिए समय लाभकारी रहेगा।