Maha Vipreet Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह ने 6 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे महा विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। वहीं इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ मतलब प्रापर्टी, शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के अष्टम भाव पर मंगल ग्रह भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही उन शनि और राहु देव की दृष्टि पड़ रही है, जो बुध के मित्र हैं। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही आपको इस समय आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही कारोबारियों को इस समय अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे आपकी आय में इजाफा हो सकता है। साथ ही योजनाओं में सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
विपरीज राजयोग आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। वहीं शनि और राहु की दृष्टि पड़ रही है। इसलिए इस समय कारोबारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं इस समय आपको योजनाओं में सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध आपकी गोचर कुंंडली के तीसरे और 12वें भाव के स्वामी हैं। साथ ही शनि और राहु की दृष्टि पड़ रही है। इससिए इस समय आपको अच्छा धनलाभ होगा। वहीं अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आपको विपरीत राजयोग की वजह से वह इस अवधि में मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और किसी लग्जरी चीज की खरीदारी कर सकते हैं। इस राशि के बिजनस करने वालों को अच्छा लाभ होने की भी संभावना बन रही है। शेयर, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ के योग हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
विपरीत राजयोग का बनने आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपके लाभ स्थान पर विपरीत राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपके नया घर, वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। वहीं आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस समय कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और उच्च पद की भी प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा, कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।