Maha Vipreet Rajyog: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह ने 6 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे महा विपरीत राजयोग बन गया है। वहीं इस राजयोग का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह तीसरे स्थान में संचरण कर रहे हैं। वहीं वह अपनी राशि से छठे स्थान पर हैं। साथ ही शनि की दशमी और राहु की नवमी दृष्टि पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको आक्समिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही रुका हुआ पैसा मिलेगा। वहीं कन्या राशि वालों की बुध गोचर के प्रभाव से किसी संपत्ति या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सााथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होने के आसार हैं। लेकिन इस समय आपको सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

विपरीज राजयोग धनु राशि वालों को किसी वरदान से कम साबित नहीं होने वाला है। क्योंकि बुध आपकी राशि से 12वें भाव में हैं। साथ ही राहु और शनि की दृष्टि पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। इस समय आप कोई लोन या कर्ज चुका सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपके लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं या फिर विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। साथ ही अगर आप छात्र हैं, तो आपका विदेश में जाकर पढ़ाई का सपना पूरा हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि व्यापार के दाता बुध आपकी राशि के तीसरे और 12वें स्थान के स्वामी होकर विराजमान हैं। साथ ही कर्मफल दाता शनि और राहु की दृष्टि उनके ऊपर पड़ रही है। इससिए इस दौरान आपको अच्छा धनलाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। वहीं अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो आपको विपरीत राजयोग की वजह से वह इस दौरान मिल सकता है। वहीं इस समय लव पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और किसी लग्जरी चीज की खरीदारी कर सकते हैं। इस राशि के बिजनस करने वालों को अच्छा लाभ होने की भी संभावना बन रही है। शेयर, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ के योग हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल