Maha Vipreet Rajyog: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 24 अगस्त को वक्री हुए हैं, जिससे उन्होंने महा विपरीत राजयोग बनाया है। वहीं इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ मतलब प्रापर्टी, शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

महा विपरीत राजयोग बनना मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली में तीसरे भाव में स्थित हैं। साथ ही वह 31 अगस्त से अस्त भी हो जाएंगे। वहीं तीसरे भाव पर शनि और गुरु की दृष्टि भी पड़ रही है। इसलिए इस समय राजयोग बनने से आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेशों से धनलाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी को योजना सफल हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए महा विपरीत राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली में करियर और आयु का स्वामी हैं और 12वें भाव में विराजमान हैं। वहीं वक्री है। साथ ही वह बुध अस्त भी हो जाएंगे। इसलिए इस समय आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए। लेकिन आपकी आय़ में इजाफा होगा। वहीं इनकम के नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही अगर आप कॉमोडिटी, शेयर बाजार, सोना-ं चांदी और प्रापर्टी के लेन- बेच से लाभ होगा। वहीं इस अवधि में व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए ऑर्डर मिल सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

महा विपरीत राजयोग का बनना मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य और छठे भाव के स्वामी हैं। साथ ही वह अष्टम भाव में विराजमान हैं और वक्री हैं। साथ ही शनि और राहु की दृष्टि हैं। इसलिए इस समय आपको इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सतका है। वहीं जो लोग सोना- चांदी के लेन- बेच से धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग कमीशन और प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल