Budh Planet Gochar: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, कम्यूनिकेशन, मीडिया, व्यापार, बैंकिग और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी बुध ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। तो इन सेक्टरों के साथ सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 28 दिसंबर को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही यहां खास बात यह है कि वह वक्री अवस्था में संचरण करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियांं कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं रुकी योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं। कहीं पर स्‍थान परिवर्तन करने आपको नौकरी के बेहतरीन अवसर प्राप्‍त हो सकते हैं। भूमि से संबंधित कोई डील करने में आपको अच्‍छा लाभ होने के आसार हैं। साथ ही अगर आपका रियल स्टेट और जमीन- जायदाद से जुड़ा व्यापार है, तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। उनका सहयोग आपको प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में सीनियर्स के साथ बेहतर तालमेल बैठेगा और आपको अनुकूल परिणाम प्राप्‍त होंगे। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं आपको नौकरी और कारोबार के मामले में इस वक्‍त अप्रत्‍याशित लाभ होने की उम्‍मीद है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को आय के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आप लोगों की गोचर कुंडली के आय और लाभ स्थान में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं  भूमि से संबंधित कोई डील करने में आपको अच्‍छा लाभ होने की उम्‍मीद है। साथ ही इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए यह गोचर फलदायी रहेगा। आपको प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल