Budh Mangal And Venus Conjunction In Leo: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, आपको बता दें कि बुध ग्रह 25 जुलाई को अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां वह मंगल और शुक्र ग्रह के साथ युति बनाएंगे। जिससे सिंह राशि में इन तीनों ग्रहों का संयोग बनेगा। साथ ही इस संयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय मनोकामना पूर्ण हो सकती है। साथ ही धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

शुक्र, मंगल और बुध का संंयोग तुला राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इन ग्रहों का संयोग आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत के फलस्वरूप आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं। साथ ही इस समय आप सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं इस दौरान आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शुक्र, मंगल और बुध की युति बनने वृश्चिक राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि इन ग्रहों का संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपका करियर काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कई अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। इसके साथ ही  कार्यस्थल पर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। वहीं जो लोग व्यापार करते हैं, उनको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सिंह राशि में बुध, शुक्र और मंगल का संयोग कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इन ग्रहों का संयोग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपके सामने कई ऐसे अवसर आएंगे जब आप अपनी आर्थिक स्थिति में वृद्धि कर सकते हैं। साथ ही वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे जुड़ेंगे। इस समय उन लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है, जिनका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल