Budh Planet Asta: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित समय पर अस्त और उदय होते हैं। साथ ही ग्रहों के अस्त और उदय होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह 25 अगस्त को वक्री अवस्था में अस्त होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही सेहत में परेशानी और धनहानि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री अवस्था में अस्त होना नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में अस्त होंगे। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही प्रेम संबंधों में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय आपको वाणी पर संयम बरतना चाहिए। अन्यथा किसी के साथ वाद- विवाद हो सकता है। वहीं इस समय आपको धन का निवेश से करना बचना चाहिए। क्योंकि धन हानि के योग बन रहे हैं। साथ ही मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह की बुध देव के साथ शत्रुता है, इसलिए आप लोगों को इस अवधि में विशेष सावधान रहना चाहिए।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री अवस्था में अस्त होना नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में अस्त होंगे। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही प्रेम संबंधों में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय आपको वाणी पर संयम बरतना चाहिए। अन्यथा किसी के साथ वाद- विवाद हो सकता है। वहीं इस समय आपको धन का निवेश से करना बचना चाहिए। क्योंकि धन हानि के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों को ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का अस्त होना प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव में अस्त होने जा रहा है। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। साथ ही बाहर का खाना कम से कम खाना चाहिए। वहीं इस समय आपके कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, उनका व्यापार इस समय थोड़ा धीमा चलेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल