Conjunction Of Budh And Guru 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध और गुरु एक बेहद शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह योग तब बनेगा जब बुध और गुरु ग्रह एक-दूसरे से 108 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे। इसे त्रिदशांश योग कहा गया है। इस योग के बनने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइन शुरू हो सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

दिवाली बाद पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, 10 साल बाद मंगल करेंगे शनि के नक्षत्र में प्रवेश, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिदशांश योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं बे समय से चली आ रही पारिवारिक परेशानियां अब समाप्त हो सकती हैं। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं नौकरी की तैयारी में लगे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। वहीं नौकरी पेशा लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

त्रिदशांश योग बनने से कर्क राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही  नौकरीपेशा लोगों को इस समय नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा। वहीं इस समय आपकी कमाई बढ़ेगी और आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही व्यापार में बड़ी डील होने से तगड़ा फायदा होगा। निवेश से लाभ मिल सकता है। वहीं आपको अचानक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही लंबे समय से जो आर्थिक अड़चनें बनी हुई थीं, वे अब दूर होंगी। वहीं इस सयम आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिदशांस योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं परिवार में खुशी और सामंजस्य बढ़ेगा। साथ ही  घर में मांगलिक कार्य या किसी शुभ अवसर का आयोजन हो सकता है। वहीं अपनों के साथ रिश्ते और मधुर होंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही जो लोग व्यापार या निवेश से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय नए अवसरों और लाभ के द्वार खोलने वाला है। पैसों से जुड़े अटके हुए मामले सुलझ सकते हैं। वहीं आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

दिवाली पर इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, 100 साल बाद बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल