Tirgrahi Yog In Knaya : ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके त्रिग्रही और शुभ योग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही यह योग किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ रहता है। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर को बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। यह योग बुध, सूर्य और मंगल की युति से बनेगा। जिससे 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही उन्हें धन- संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए  इस अवधि में सही निवेश करने से आर्थिक लाभ होगा। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आपके संबंध अ्च्छे रहेंगे। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। इनकम में इजाफा होगा। वहीं आपके नए लोगों से संबंध बनेंगे। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं कारोबारियों का जो धन फंसा हुआ था वो मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव आएगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस हो सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

त्रिग्रही योग का बनना धनु राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं नौकरी में आपको अपने मन मुताबिक पदोन्नति और वेतन वृद्धि प्राप्त करेंगे। वहीं इस समय आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। हाथ में लिए गए कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। साथ ही जो व्यापारी वर्ग है, उनकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही वह नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्त भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं साथ ही आपके घर में संसाधनों में वृद्धि होगी। वहीं त्रिग्रही योग की दृष्टि आपके कर्म स्थान पर पड़ रही है। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं जिन लोगों की माता की सेहत खराब है उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी या जमीन- जायदाद से जुड़ा काम करते हैं, उनको यह समय लाभकारी साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल