Tirgrahi Yog In Cancer: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके त्रिग्रही योग और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध और सूर्य देव कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं और वहीं चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेंगे। जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा और इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के आसार हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। जिससे आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वाहन और प्रापर्टी आप खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं इस दौरान आपका अपनी माता के प्रति जुड़ाव भी काफी ज्यादा रहने वाला है। अपनी माता के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। वहीं इस योग की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव पर रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

त्रिग्रही योग बनने से कन्या राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आर्थिक लिहाज से समय काफी अनुकूल रहेगा। परिवार की आय में वृद्धि होगी। साथ ही  कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत के फलस्वरूप आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है। वहीं संतान पक्ष से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी से धनलाभ हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना करियर और कारोबार के लिहाज से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए यह समय उन लोगों को अच्छा साबित हो सकता है, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं। मतलब उनको नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही नौकरी पेशा लोगों को  कार्यक्षेत्र में मेहनत के फलस्वरूप पदोन्नति मिलने की संभावना है। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल