Budh Planet Vakri: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर वक्री और मार्गी होकर भ्रमण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए लाभप्रद सिद्ध होता है तो किसी के लिए हानिकारक। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 24 अगस्त को उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के लोगों को करियर- कारोबार में सफलता मिल सकती हैं। साथ ही रुके हुए काम बन सकते आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में वक्री होंगे। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न और कर्म भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपके करियर में ग्रोथ की उम्मीद है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनकी इनकम में इजाफा होगा। इस वक्‍त आप अपने बड़े शौक पूरे करने के लिए कुछ खर्च कर सकते हैं। मन में खुशी का एहसास होगा। साथ ही इस समय आप सेविंग करने में सफल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

बुध ग्रह का वक्री होना वृश्चिक राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर वक्री होंगे। साथ ही बुध ग्रह सप्तम और कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं  इस दौरान आर्थिक रूप से काफी संपन्‍न होंगे। आपके जरूरी कार्य जो काफी समय से लटके थे उनके पूरे होने से आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की इस समय पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध ग्रह का वक्री होना मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर वक्री होंने। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। वहीं  इस वक्‍त आप अपने बड़े शौक पूरे करने के लिए कुछ खर्च कर सकते हैं। मन में खुशी का एहसास होगा। साथ ही आपकी बातचीत की शैली में निखार देखने को मिलेगा। वहीं जो व्यापारी लोग हैं, उनको इस समय रुका हुआ पैसा मिल सकता है। वहीं इस दौरान परिवार के लोगों का आपको भरपूर सपॉर्ट मिलेगा और आपके साथ वक्‍त बिताकर सबको अच्‍छा महसूस होगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल