Budh Planet Uday: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर उदय और अस्त होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह उदय होने जा रहे हैं, जिसके बाद वह अपना पूर्ण फल प्रदान करेंगे। साथ ही 12 राशियों पर इसका असर पड़ेगा। लेकिन 3 राशि के जातकों को इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बनेंगे। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुध ग्रह का उदय होना सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में उदित होंगे। साथ ही वह धन और इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए सोर्स बुध ग्रह के उदय होने से बन सकते हैं। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से भी लाभ हो सकता है। साथ ही छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा या उच्च अध्ययन की तैयारी कर रहे हैं, वे विजयी हो सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में उदय होने जा रहे हैं। साथ ही वह धन और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको इस समय कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का भी सुख प्राप्त हो सकता है। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना तुला राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में उदित होने जा रहे हैं। साथ ही वह भाग्य और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही धन की सेविंग करने में आप सफल होंगे। वहीं इस दौरान जो लोग लोन आदि लेना चाहते हैं उन्हें इसमें सफलता मिल सकती हैं। साथ ही इनकम के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपको पुराने निवेश से भी लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल