Budh Planet Vakri: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर वक्री और मार्गी होते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए लकी साबित होता है तो किसी के लिए अनलकी। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 24 अगस्त को वक्री होने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों का भाग्योदय और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुध ग्रह का वक्री होना सिंह राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों से संबंध बन सकते हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से धन और इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। इस अवधि में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही वह तीसरे और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपकी वाणी में भी सकारात्मकता देखने को मिलेगी। आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। वहीं इस दौरान आप सेविंग करने में भी सफल रहेंगे। यह समय उन लोगों के लिए शुभ रहेगा जो शिक्षा, उद्योग, सेल्स और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं या सलाहकार हैं। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का वक्री होना आप लोगों को इनकम के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से आय के भाव में वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि से 12वें और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस अवधि में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके जो फिजूल खर्चे हो रहे थे, उसके आपको मुक्ति मिल सकती है। वहीं आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं, समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल