Budh Gochar In Kanya: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी स्वराशि और उच्च राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता कें कि 1 अक्टूबर को ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी स्वाराशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी लग्न के स्वामी होकर चतुर्थ स्थान पर भ्रमण करेंगे। साथ ही वह आपके राशि के भी स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिलेगा। वहीं आप वाहन और जमीन- जायदाद खरीद भी सकते हैं। वहीं जो लोग नौकरी करते हैं उनको कोई बेहतर प्रस्‍ताव मिल सकता है। लेकिन फैसला सोच- समझकर करें। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव में संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा हो सकता है। वहीं पहले किए गए निवेश का रिटर्न भी हो सकता है। साथ ही व्यापारियों की कोई नई डील फाइनल हो सकती है। वहीं निवेश करने के लिए अच्‍छा वक्‍त है और आपको बेहतर रिटर्न प्राप्‍त होगा। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली में धन भाव के स्वामी होकर पंचम स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं इस समय आपकी प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी और लोग आपके काम को तवज्‍जो देंगे। साथ ही आपको किसी योजना में सफलता मिल सकती है। वहीं छात्रों के लिए भी यह गोचर बेहतर परिणाम देने वाला माना जा रहा है। वहीं जो लोग नौकरी करते हैं उनको कोई बेहतर प्रस्‍ताव मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल