Budh Gochar In Tula: वैदिक पंचांग के अनुसार बुध ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 19 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में बुध ग्रह का प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय व्यापार और करियर में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और कार्यों की सिद्धि होगी। वहीं आप जिस भी काम में निवेश करेंगे उसमें आपको लाभ होगा। वहीं आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। जिससे लोग प्रभावित होंंगे। वहीं इस समय आपकी आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, जो पैसा आपका फंसा हुआ था। वो मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी शनि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी। साथ ही नया काम शुरू करना आपको लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं इस समय आपके पिता के संंबंध मजबूत होंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य चमक सकता है। साथ ही आप इस इस समय धर्म- कर्म के कार्यों में रूच ले सकते हैं। साथ ही साथ ही आय में वृद्धि होगी और पार्टनर के साथ पहले से और बेहतर होंगे। परिवार के साथ वक्‍त अच्‍छा गुजरेगा। वहीं छात्रों के लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। वह विदेश में जाकर किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही यह समय प्रतियोगी छात्रों के लिए शुभ साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल