Budh Gochar In Tula: हिन्दू ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो उसका प्रभाव इन सेक्टरों के साथ सभी राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें कि 24 घंटे बाद बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही धन की आवक बनी रहेगी। वहीं फंसा हुआ धन भी मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे और आपके जीवन में सकारात्‍मक बदलाव होंगे। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिलेगी। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली से इनकम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपके लिए धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं और रुके कार्य संपन्‍न होने से मन में प्रसन्‍नता बनी रहेगी। वहीं इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस अवधि में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। साथ ही आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम और कर्म भाव के स्वामी हैं। इलिए इस समय जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आपको नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं  आपके व्‍यापार में आ रही अड़चनें समाप्‍त होंगी और जो लोग नया बिजनस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह एक शानदार मौका है। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग भी प्राप्त होगा। वहीं आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं और शनि ग्रह की बुध देव के साथ मित्रता है। इसलिए यह योग आपको शुभ साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल