Bhadra Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह ने अपनी स्वराशि कन्या राशि में गोचर कर लिया है। जिससे भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण हुआ है। इस राजयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
भद्र राजयोग बनने से कन्या राशि के जातकों को लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ होगा। वहीं इस अवधि में आपका मनोबल ऊंचा रहेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए भद्र राजयोग का बनना आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों को भद्र राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपके घर- परिवार में धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं इस दौरान जमीन या वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही आप इस अवधि में छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी इस समय मुराद पूरी हो सकती है। वहीं आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं, जिनका बुध देव के साथ मित्रता का भाव है। इसलिए भद्र राजयोग आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
भद्र राजयोग का बनना धनु ऱाशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दशम भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं,जिससे धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको इस समय नई जॉब मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय आप नया काम शुरू कर सकते हैं।