Budh Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह का विशेष महत्व है, क्योंकि इनको वाणी, गणित, अर्थव्यवस्था, व्यापार और तर्कशक्ति का कारक माना जाता है। ऐसे में आपको बता दें कि बुध ग्रह 8 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आप इस वक्‍त आर्थिक रूप से काफी समृद्ध होंगे। नौकरी में आपकी स्थिति काफी बेहतर होगी। वहीं कारोबारियों को इस समय फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही जो लोग विदेश से संबंधित व्‍यापार करते हैं उनके लिए यह गोचर बहुत ही लाभ प्रदान करने वाला माना जा रहा है। वहीं वाणी में आपकी प्रभाव आएगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में भ्रमण करेंगे। साथ ही बुध ग्रह सप्तम और दशम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। साथ ही इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही नौकरी में आपकी स्थिति काफी बेहतर होगी। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं  जीवनसाथी के साथ आपकी सभी गलतफहमियां दूर होंगी और आप पहले से भी अधिक एक-दूसरे के करीब आएंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध का गोचर करियर और व्यापार की दृष्टि के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। वहीं इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापारी वर्ग इस समय अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश हैं, उनको जॉब मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जो लोग हैं, उनकी इस समय पदोन्नति हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को इस समय जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं जो लोग हरी वस्तुओं मतलब बुध ग्रह से संबंधित जो व्यापार करते हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल