Bhadra Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 24 जून को मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे भद्र महापुरुष राजयोग बनने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए भद्र महापुरुष राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं बुध ग्रह आपके चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदेंगे। साथ ही राजनीति में जो लोग सक्रिय हैं, उनको कोई पद मिल सकता है। वहीं सेविंग आप कर पाएंगे। इच्छाओं की पूर्ति होगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
भद्र महापुरुष राजयोग कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव पर संचरण करेंगे। वहीं बुध ग्रह आपके लग्न के भी स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरपेशा लोगों का इस समय प्रमोशन और ट्रांसफर हो सकता है। वहीं जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में है, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं जो लोग कारोबारी हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए भद्र महापुरुष राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी देवगुरु पैसे और बुद्धि के घर पर हैं और साथ में बुध भी हैं। वहीं इस समय आप विदेश जा सकते हैं। विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ के आसार हैं। साथ ही करियर में ग्रोथ के योग हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको रिश्ता का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपको अपने मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप जो अपनी मेहनत और लगन से अच्छा नाम और पैसा कमाने में सफल रहेंगे।