Bhadra Rajyog: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 1 साल बाद बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है। वहीं इस राजयोग के प्रभाव से 3 राशि के जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए भद्र राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का लाभ मिल सकता है। साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग राजनीति या रियल स्टेट, प्रापर्टी से जुड़ा व्यापार करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं इस समय समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
भद्र राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही दौरान आपको कुछ लाभ भी प्राप्त हो सकता है। यह अवधि कुल मिलाकर आपकी करियर के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की कार्यकरने की शैली में निखार आएगा। जिससे कार्यस्थल पर बॉस उनसे खुश रह सकते हैं। वहीं जो नौकरी पहले से ही कार्यरत हैं, उनके लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि की संभावना है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए भद्र राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध का गोचर आपकी राशि में ही हो रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही नई ऊर्जा का संचार होगा और व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपकी आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यों में सिद्धि होगी। वहीं इस समय आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही व्यापारियों के लिए यह समय लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। व्यापार का विस्तार हो सकता है। कोई नई डील फाइनल हो सकती है।