Budh Planet Vakri: बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार, तर्क शक्ति, तार्किक क्षमता, अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार का कारक माना जाता है। इसलिए बुध की चाल में जब भी बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर खासकर प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 21 अप्रैल को मेष राशि में वक्री होने जा रहे हैं। मतलब बुध ग्रह अब उल्टी चाल से भ्रमण करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुध ग्रह का उल्टी चाल से चलना सिंह राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। जिससे इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही धर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर आ सकते हैं, जिससे मुनाफा अच्छा हो सकता है। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के सिलसिले से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जो आपको शुभ साबित हो सकती है। लेकिन 14 अप्रैल से बनने जा रही राहु और सूर्य की युति पिता और आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकती है। इसलिए सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह की उल्टी चाल शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में वक्री होने जा रहे हैं और वह 12वें और भाग्य स्थान के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन की आवक बनी रहेगी। पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। लेकिन कुछ हल्के मतभेद भी हो सकते हैं। क्योंकि 14 अप्रैल से सूर्य और राहु की युति बनने जा रही है। वहीं जीवनसाथी के साथ कुछ विषयों को लेकर तनाव हो सकता है। लेकिन इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का वक्री होना धनु राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही वह सप्तम और दशम भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपके जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है।

साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के भी योग हैं। वहीं जो लोग आध्यात्म, शिक्षा, विचारक, कथावाचक या दार्शनिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल