Budh Gochar in Taurus 2023: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को गणित, तर्क शक्ति, बौद्धिक क्षमता, अर्थव्यवस्था, व्यापार और वाणी का कारक माना जाता है। इसलिए बुध ग्रह की चाल में जब बदलाव होता है, तो उसका प्रभाव इन सेक्टरों के साथ सभी राशियों के जातकों को पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि  बुध ग्रह 7 जून को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे 3 राशियों के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से 11वेंं भाव में गोचर करेंगे। प्रेम जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी और पार्टनर के साथ आपके संबंध और प्रगाढ़ होंगे। साथ ही इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। वहीं कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर प्राप्‍त होंगे और इन अवसरों प्रयोग आप ठीक ढंग से करेंगे तो आप कुछ बड़ा लाभ हासिल कर लेंगे। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। वहीं कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव मेंं गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य नहीं बन रहे थे वो बनने लगेंगे। वहीं करियर के लिहाज से आपके लिए यह अवधि बेहद शानदार होने वाली है। आपको नौकरी में कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं साथ ही इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन भी बना सकते हैं। साथ ही जो लोग व्यापार करते हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप दोस्तों और परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करेंगे। क्योंकि इस समय आपको संतान संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है। वहीं  पुराने निवेश से भी आपको लाभ मिल सकता है। आपका स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर रहेगा। साथ ही इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको इस अवधि में कहीं से ऐसे अवसर मिल सकते हैं जो आपको धन लाभ दे सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल