Budh Planet Gochar: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह को गणित, तर्कशक्ति, व्यापार, बुद्धि और अर्थव्यवस्था के कारक माने जाते हैं। इसलिए बुध ग्रह की चाल में बदलाव महत्वपूर्ण माना जाता है आपको बता दें कि बुध ग्रह ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है। जो बुध ग्रह के मित्र ग्रह हैं। साथ ही बुध ग्रह यहां 1 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। इसलिए बुध ग्रह के संचरण का प्रभाव कुछ न कुछ राशियों पर जरूर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां कुछ ऐसी हैं, जिनकी धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही वह छठे और तीसरे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपका साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं इस दौरान कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की भी संभावना है। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। वहीं आपको भाई- बहन का साथ मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में संचरण कर रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से नवम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इस समय इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। वहीं इस समय आप सेविंग करने में सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान भी मिलेगा। आपकी लंबे समय से जो चाहत थी वह पूरी होगी। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैंं। साथ ही आपकी धर्म- कर्म के काम में रूचि बढ़ सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

व्यापार के दाता बुध ग्रह का गोचर वृष राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में सफलता लेकर आएगा। आपका करियर उन्नति करेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहने वाली है। वहीं जो लोग कारोबारी हैं, उनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। नई व्यवसायिक डील फाइनल हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल