Mercury Planet Transit In Sagittarius: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को तर्कशक्ति, वाणी, व्यापार, शेयर बाजार, गणित और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो उसका प्रभाव मानव जीवन और इन सेक्टरों पर पड़ता है। ऐसे में आपको बता दें ग्रहों के राजकुमार बुध नवंबर में गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय व्यापार और करियर में तरक्की मिल सकती है। साथ ही किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। साथ ही दांपत्‍य जीवन में सुख समृद्धि के शुभ योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी मधुर होंगे और एक-दूसरे की सलाह से बेहतर काम कर पाएंगे। वहीं जो लोग बेरोजगार लोग हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो बुध ग्रह का आपकी राशि के स्वामी शनि से मित्रता का भाव है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आय के नए माध्यम बनेंगे। साथ ही इस समय आपके भाग्‍य में वृद्धि होने से आपको धन दौलत की कमी कभी नहीं होगी। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। वहीं अगर आपका व्यापार एक्पोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ होगा। वहीं संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। मतलब शादी या नौकरी लग सकती है। वहीं भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। साथ ही प्रेम- संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से तृतीय और 12वेंं भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप सेविंग करने में भी सफल रहेंगे। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं, समय अनुकूल है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल