Budh Transit In Mithun: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी स्वराशि और उच्च राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे इन राशियों को व्यापार में धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही इस अवधि में आपके प्रमोशन के भी प्रबल योग बन रहे हैं और कहीं से नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही  ऑफिस में वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ संबंध अच्‍छे होने का आपको लाभ मिलेगा। वहीं जो व्यापारी वर्ग हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय जिन लोगों का व्यापार बुध ग्रह से जुड़ा हुआ है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही आपकी राशि के स्वामी खुद बुध ग्रह हैं। इसलिए इस समय आपको विशेष लाभ हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होने जा रहा है। वहीं बुध ग्रह आपके पंचम भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। साथ ही आपको प्रेम- संबंधों में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय छात्र किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपके इंप्रेस होंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव के भी स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही इनकम के स्त्रोत नए बनेंगे। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आर्थिक‍ स्थिति की बात करें तो इस अवधि में आपकी बचत बढ़ेगी और आपको बिजनस में विदेशी स्रोत से लाभ मिल सकता है। वहीं पुराने निवेश से लाभ के संकेत हैं। साथ ही इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों सें संपर्क बनेंगे, जिससे आपको लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल