Budh Planet Gochar In Mithun: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर करता है, तो उसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही यह गोचर किसी व्यक्ति के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ रहता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियों को बुध का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय उनकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। धनलाभ और करियर- कारोबार में सफलता के योग हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में बुध ग्रह दशम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं बुध ग्रह आपकी लग्न के स्वामी हैं। इसलिए आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही बड़े- बड़े लोगों से आपके संबंध बन सकते हैं। वहीं इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कहीं से रुका धन आपको मिल सकता है। साथ ही इस समय उन लोगों को नई जॉब मिल सकती है, जो बहुत दिनों से जॉब सर्च कर रहे हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि से 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। जो लाभकारी सिद्ध हो सकती है। वहीं  जो लोग व्‍यवसाय से जुड़े हैं उन्‍हें उच्‍च लाभ की प्राप्ति होगी। कुछ नया काम करने की सोच रहे हैं तो वो भी इस वक्‍त आरंभ कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप आध्यात्म से जुड़ सकते हैं। जिससे आपको शांति की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं वह नवम भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही इस बीच कहीं से रुका धन मिलने से कोष में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों में जीवनसाथी के साथ बेहतर सामंजस्य भी देखने को मिलेगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल