Budh Transit In Gemini:  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करके अपनी स्वराशि और उच्च राशि में संचरण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह एक साल बाद अपनी स्वराशि मिथुन में संचरण करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और करियर-कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं  व्यवसाय से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सम्मान भी बढ़ेगा। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको इस अवधि में नई नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा लोगों का इस समय मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। वहीं आपकी राशि के स्वामी बुध देव हैं। इसलिए यह गोचर आपको अत्यंत शुभ साबित हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध का गोचर वृष राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध का यह गोचर आपकी राशि से दूसऱे भाव में होने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। स अवधि में अटका धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। अगर आप नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। वहीं जो जिन लोगों का कार्यक्षेत्र वाणी से जुड़ा हुआ है। उनको यह समय शुभ साबित हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध के गोचर से कुंभ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए यह समय उन लोगों को शानदार साबित हो सकता है। जो लोग आध्यात्म, मीडिया, विचारक, कथा वाचक का कार्य करते हैं। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही पारिवारिक माहौल अच्छा होगा और सभी सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा। वहीं प्रेम- संबंधों में भी आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। क्योंकि धनलाभ के योग बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल