Budh Gochar In Leo: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। साथ ही यह गोचर किसी व्यक्ति के लिए शुभ साबित होता है, तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 25 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों को धनलाभ और व्यापार-करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। वहीं वह आपकी राशि से दूसरे और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी के माध्यम से धनलाभ हो सकता है। वहीं आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर आप लोगों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे कर्मक्षेत्र का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब मिल सकती है। वहीं जो व्यापारी हैं, उनको इस समय कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं जो नौकरपेशा लोगों हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय आपको जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से नवम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप इस समय सेविंग करने में सफल होंगे। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय़ के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं पुराने निवेश से लाभ के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल